Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आईसीयू में बीड़ी पीती नज़र आई सरकारी अस्पताल में भर्ती बुज़ुर्ग महिला

short by खुशी / on Saturday, 10 February, 2024
बिहार के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती एक बुज़ुर्ग महिला के आईसीयू के अंदर बीड़ी पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो पटना एम्स का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों के टोकने पर महिला बीड़ी को बेड के किनारे पर रगड़कर बुझाती नज़र आई।