Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय टीम की विक्ट्री परेड देखने के लिए पेड़ पर चढ़े फैन को देखकर हंसने लगे थे कोहली

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 6 July, 2024
मुंबई में भारतीय टीम की विक्ट्री परेड देखने के लिए पेड़ पर चढ़े एक फैन का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने फैन से नीचे उतरने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया जिस पर विराट कोहली हंसने लगे। वीडियो में कोहली हंसते हुए रवींद्र जडेजा से उसे देखने के लिए कहते नज़र आ रहे हैं।