Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पॉप स्टार क्रिस वू को 17 साल की लड़की का रेप करने को लेकर मिली 13 साल जेल की सज़ा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 25 November 2022
चीन की एक अदालत ने शुक्रवार को चीनी-कनाडाई पॉप स्टार क्रिस वू को रेप का दोषी पाए जाने पर 13 साल जेल की सज़ा सुनाई। 19-वर्षीय छात्रा ने पिछले साल आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह 17 साल की थी तब क्रिस ने उसका रेप किया था। सज़ा काटने के बाद क्रिस को निर्वासित कर दिया जाएगा।
read more at The Print