संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने 6 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में संसद सत्र के दौरान सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगा जायेगा। शीतकालीन सत्र 7-दिसंबर से 29-दिसंबर तक चलेगा।
read more at भाषा


