इज़रायल के हवाई हमलों में गाज़ा में कम-से-कम 23 लोगों की हुई मौत
इज़रायली विमानों ने बुधवार को उत्तरी गाज़ा में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मारे गए लोगों में 8 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। बकौल इज़रायली सेना, उसने हमास के एक उग्रवादी को निशाना बनाया है जिसका शिजेय्याह से होने वाले हमलों में हाथ था।
read more at भाषा


