Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है बिहार की सक्षमता परीक्षा और नियोजित शिक्षक इसका क्यों कर रहे हैं विरोध?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 6 February, 2024
बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा में भाग लेना और पास होना अनिवार्य करने के फैसले का नियोजित शिक्षक विरोध कर रहे हैं। विभाग ने परीक्षा में 3 बार फेल होने वाले नियोजित शिक्षकों को नौकरी से निकालने की बात कही है।