यूपी में रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़कर ट्रैक पर फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश में बदायूं-बरेली हाईवे पर सीमेंट से लदा एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़कर ट्रैक पर पहुंचकर फंस गया। हालांकि, उस दौरान कोई ट्रेन वहां से गुज़र नहीं रही थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक चालक को झपकी आ गई थी और वह हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


