Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बनेंगे 21 नैशनल हाईवे, केंद्र ने ₹5,000 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंज़ूरी

short by खुशी / on Wednesday, 2 April, 2025
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में ₹5,000 करोड़ की 21 नैशनल हाईवे परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य योजना में सड़कों के लिए ₹17,384 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बकौल उप-मुख्यमंत्री, इसके तहत नागौर नेत्रा फोरलेन, रायपुर जस्साखेड़ा, गंगापुर सिटी बाईपास, करौली बाईपास आदि सड़कों का काम होगा।