वैवाहिक बलात्कार पर दिल्ली हाईकोर्ट के विभाजित फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
वैवाहिक बलात्कार के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती मिली है। पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाना अपराध है या नहीं, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट की 2-जजों की बेंच ने विभाजित फैसला सुनाया था। न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने अपराधीकरण के पक्ष में फैसला सुनाया था जबकि न्यायमूर्ति हरि शंकर ने इस पर असहमति जताई थी।
read more at लेटेस्टली


