आईपीएल ने 2023 सीज़न से नए 'टैक्टिकल सब्स्टिट्यूट' नियम का किया एलान
आईपीएल ने नए 'टैक्टिकल सब्स्टिट्यूट' नियम का एलान किया है जो आगामी सीज़न से लागू होगा। नए नियम के तहत टीमें मैच के दौरान अपने प्लेइंग इलेवन से किसी एक खिलाड़ी को बदल सकेंगी। गौरतलब है, 'इम्पैक्ट प्लेयर' को पारी के 14वें ओवर से पहले मैदान पर उतारा जा सकेगा और रिप्लेस हुआ खिलाड़ी शेष मैच में नहीं खेल सकेगा।
read more at इंडिया टीवी


