Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अतिरिक्त प्रयास के लिए यूपीएससी अभ्यर्थियों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 21 December, 2022
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के लिए अतिरिक्त प्रयास की मांग को लेकर ओल्ड राजिंदर नगर (दिल्ली) में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बुधवार तड़के पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा, "प्रदर्शन के लिए अनुमति की मांग को खारिज कर दिया गया था। कई बार समझाने के बावजूद वे अपनी बात पर अड़े रहे।"