सलमान को धमकी देने को लेकर यूके में पढ़ रहे हरियाणा के छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी देने को लेकर यूके में पढ़ रहे हरियाणा के एक मेडिकल छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उसने मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर सलमान के दोस्त को धमकी भरा ईमेल भेजा था। थर्ड इयर में पढ़ रहा छात्र इस साल के आखिर तक भारत आ सकता है।
read more at ABP न्यूज़


