Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो पाक के सेना प्रमुख को नहीं छोड़ूंगा: पूर्व पीएम इमरान खान

short by प्रियंका वर्मा / on Thursday, 18 April, 2024
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल में रखने के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं। इमरान खान ने कहा, "अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो मैं आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा। मैं उनके असंवैधानिक और अवैध कामों का पर्दाफाश करूंगा।"