गोवा में सालभर में 1 करोड़ पर्यटक आए, टूटा पुराना रिकॉर्ड: पर्यटन मंत्री
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने कहा है कि 2023-2024 के पर्यटन सत्र में प्रदेश में एक करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं और पुराना रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने बताया कि गोवा आने वाले विदेशी पर्यटकों में भी 150% की वृद्धि हुई। मंत्री ने कहा कि मानसून के मौसम में भी राज्य में पर्यटकों का आना जारी रहा है।
read more at दिप्रिंट


