Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पार्षद की शिकायत करने थाने पहुंची महिला को हेड कॉन्स्टेबल ने जड़े थप्पड़

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 28 January, 2024
भिवाड़ी (राजस्थान) में एक पार्षद व उसके भांजे के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंची एक महिला को एक हेड कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिए व उसके बाल पकड़कर खींचे। आसपास खड़े लोगों द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उन्हें थाने में बंद करने की धमकी दी। पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
read more at X