श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को नियुक्त किया गया कार्यवाहक राष्ट्रपति
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। दरअसल, आर्थिक संकट के बीच हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार को अपनी पत्नी व 2 सुरक्षा अधिकारियों के साथ देश से भागकर मालदीव पहुंच गए थे। गौरतलब है, गोटाबाया ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


