Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजीत अगरकर ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार को टी20I कप्तान चुने जाने की बताई वजह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 22 July 2024
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20I का कप्तान चुने जाने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेले...हार्दिक की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है।" बकौल अगरकर, यह रातों-रात लिया फैसला नहीं था ड्रेसिंग रूम में भी चर्चा की गई।