Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश में भीड़ द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने के बाद तालाब में कूदे हिंदू शख्स की हुई मौत

short by खुशी / on Saturday, 3 January, 2026
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरियतपुर में 31-दिसंबर की रात भीड़ द्वारा किए गए हमले में घायल हिंदू कारोबारी 50-वर्षीय खोकन दास की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, दुकान बंद कर घर लौट रहे खोकन को चाकू मारकर घायल कर भीड़ ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी और वह जान बचाने के लिए तालाब में कूद गए थे।