22 जुलाई को जारी होगा UGC नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम: NTA
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को बताया कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम 22 जुलाई को जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन डालकर रिज़ल्ट देख सकते हैं। एनटीए की ओर से 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी।
read more at जनसत्ता


