Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आतंकी मॉड्यूल 'शहादत' का किया भंडाफोड़, आतंकवादी गिरफ्तार

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 23 June, 2024
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शनिवार को 'शहादत' नाम के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इस मॉड्यूल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकी इस मॉड्यूल का मुखिया बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल अलकायदा से संबद्ध बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन 'अंसार अल इस्लाम' के कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ पाया गया है।