क्या हैं इस साल हज यात्रियों की मौत होने के कारण?
इस साल हज यात्रियों की मौतों के पीछे मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी है। कुछ लोगों के अनुसार, रहने की व्यवस्था ठीक नहीं थी और टेंटों में ज़रूरत से ज़्यादा लोगों को रखा गया जहां कूलिंग के ठीक इंतज़ाम नहीं थे। वहीं, अपंजीकृत तीर्थयात्रियों को वातानुकूलित टेंट-बसों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाईं और यह भी मौतों की वजह हो सकती है।


