Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या फ्रिज़ में लंबे समय तक रखे आटा-चावल को खाने से होता है कैंसर?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 28 December 2025
सोशल मीडिया पर कई दावों के मुताबिक फ्रिज़ में रखा आटा या पका चावल खाने से कैंसर होता है जिसे ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर जयश शर्मा ने गलत बताया है। उनके अनुसार, फ्रिज़ के कम तापमान पर बैक्टीरिया निष्क्रिय रहते हैं। 1-2 दिन तक सही तरीके से रखा खाना सुरक्षित है। फर्मेंटेशन रुकने से आटा काला पड़ता है, यह सड़न नहीं है।