वह बहुत प्यारी हैं, मिलने पर गले लगाकर स्वागत करूंगा: कंगना से अनबन के बीच हंसल मेहता
फिल्म मेकर हंसल मेहता ने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर कहा है, "वह बहुत ही प्यारी और बेहतरीन अभिनेत्री हैं।" उन्होंने कहा, "अगर मैं आज उनसे (कंगना से) मिलूंगा तो गले लगाकर उनका स्वागत करूंगा।" गौरतलब है कि हंसल मेहता और कंगना रनौत के बीच 2017 में बनी फिल्म 'सिमरन' की रिलीज़ से पहले अनबन हो गई थी।


