Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैबिनेट में फेरबदल की खबरों के बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ ने दिया इस्तीफा

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 9 January, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा कैबिनेट में फेरबदल करने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इमिग्रेशन कानून के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव को लेकर बोर्न ने यह फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री गैब्रियल अत्तल या रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।