Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थाईलैंड ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा-फ्री एंट्री

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 4 November, 2024
थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपनी वीज़ा-फ्री एंट्री पॉलिसी को अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीज़ा-फ्री एंट्री 11 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाली थी। गौरतलब है, यह पॉलिसी भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड में 60 दिनों तक वीज़ा-फ्री रहने की अनुमति देती है।
read more at Times Now