Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के लिए जल्द ही खुलेंगे 300 और वन स्टॉप सेंटर: ईरानी

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 13 April 2022
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के लिए देशभर में जल्द ही 300 और वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में 704 ओएससी काम कर रहे हैं। बकौल ईरानी, महिला हेल्पलाइन के सहयोग से अबतक करीब 70-लाख महिलाओं की मदद की जा चुकी है।