यूपी के अलीगढ़ में ईद के दिन सड़क पर नमाज़ पढ़ने को लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने अलविदा जुमा और ईद की नमाज़ सड़क पर अदा करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली और दिल्ली गेट थाने में केस दर्ज किए हैं। बकौल एसपी (सिटी) कुलदीप सिंह, धारा-144 के उल्लंघन के संबंध में केस दर्ज किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
read more at ABP न्यूज़


