Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को हटाया गया, स्वाति मालीवाल ने की थी नियुक्ति

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 2 May 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से 223 संविदा कर्मचारियों को हटा दिया गया है। आदेश के मुताबिक, डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इन कर्मचारियों के पदों के सृजन में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। डीसीडब्ल्यू के मेंबर सेक्रेटरी ने इस संबंध में उप-राज्यपाल को विस्तृत नोट भेजा था।