भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, 45 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 मंज़िला इमारत गिरने के बाद चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 45 घंटे बाद बंद हो गया। एनडीआरएफ के मुताबिक, इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। घटना शनिवार को हुई थी और पुलिस ने मामले में रविवार को बिल्डर इंद्रपाल पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था।
read more at Twitter


