किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाएंगे लालू, कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज़ करने का किया अनुरोध
आरजेडी प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रांची (झारखंड) की एक विशेष सीबीआई अदालत में आवेदन दायर कर उनका पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए रिलीज़ करने की मांग की है। दरअसल, लालू को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाना है। लालू के वकील के मुताबिक, "लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने की संभावना है।"
read more at हिन्दुस्तान


