खनन माफिया द्वारा डीएसपी की हत्या के मामले की न्यायिक जांच करेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार नूंह में खनन माफिया द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले की न्यायिक जांच करेगी। बकौल सिंह, उस क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़ी अन्य घटनाओं की भी जांच होगी। दरअसल, अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी को ट्रक से कुचला गया था।
read more at ABP न्यूज़


