Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 8 इनामी समेत कुल 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

short by शिव / on Tuesday, 10 January, 2023
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में मंगलवार को 10 नक्सलियों ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से आठ पर ₹8,000 से ₹10,000 तक का इनाम था। लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा में अब तक 578 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।