वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है: आरबीआई रिपोर्ट
आरबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर के औसतन 5.2% रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य मॉनसून और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान दूर होने से वित्त वर्ष 2023-24 में दबाव कम होने की संभावना है। गौरतलब है, बीते शुक्रवार को आरबीआई ने रेपो रेट 0.5% बढ़ाकर 5.9% किया था।
read more at भाषा


