Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां का फैसला सर्वोपरि है: 8 माह की गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति देते हुए एचसी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 6 December 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने 26-वर्षीय विवाहित महिला को 33 हफ्ते (करीब 8 माह) से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देते हुए कहा है कि इस मामले में मां का फैसला सर्वोपरि होगा। कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर गर्भपात की मंज़ूरी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, अल्ट्रासाउंड में शिशु में मस्तिष्क संबंधी विकार का पता चला था।