Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया गया रात्रि कर्फ्यू; सिनेमाघर किए गए बंद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 5 January 2022
हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि पूरे राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। बकौल भारद्वाज, इंडोर खेल परिसर, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, जिम और लंगर बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैरिज हॉल व बैंक्वेट हॉल में 50% क्षमता की अनुमति होगी।
read more at ANI