भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं एमएस धोनी: गौतम गंभीर
केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने एमएस धोनी को भारत का अबतक का सबसे सफल कप्तान बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी उस स्तर तक पहुंच सकता है...3 आईसीसी ट्रॉफी जीतना किसी भी चीज़ से बड़ा है।" धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप-2007, वनडे विश्व कप-2011 और चैंपियंस ट्रॉफी-2013 का खिताब जीता था।
read more at ABP न्यूज़


