Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में नए मंत्रिमंडल का गठन, 17 नए मंत्रियों को किया गया नियुक्त

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 18 April, 2022
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को नए मंत्रिमंडल का गठन किया जिसमें 17 नए मंत्रियों को नियुक्त किया गया है। इस नए कैबिनेट में राजपक्षे परिवार से केवल प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को जगह मिली है। गौरतलब है, गंभीर आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण पूरे मंत्रिमंडल ने 3 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था।