Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद झारखंड सरकार ने जारी किया अलर्ट, मारे गए 2196 पक्षी

short by श्वेता भारती / on Thursday, 25 April, 2024
रांची (झारखंड) के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद झारखंड सरकार ने अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, रांची के फार्म में 1,745 मुर्गों समेत 2,196 पक्षियों को मारा गया है। जिस जगह संक्रमण की पुष्टि हुई वहां से एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गों-अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।