Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विक्रम लैंडर के अलग होने के बाद चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट का क्या होगा?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 17 August, 2023
इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट से अलग होने के बाद गुरुवार को इसके आगे की प्रक्रिया बताई। इसरो ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट आगामी कई महीनों या सालों तक चंद्रमा की परिक्रमा करता रहेगा। बकौल इसरो, यह पृथ्वी के वायुमंडल का स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन करेगा और पृथ्वी पर बादलों से जुड़ी जानकारियां भेजेगा।