Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में दो-पहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए 9 जून से हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य

short by shashank mishra / on Wednesday, 25 May, 2022
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दो-पहिया वाहन चलाते वक्त राइडर के साथ-साथ अब उसके पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी 9-जून से हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर ₹500 जुर्माना लगेगा और 3-महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित होगा। एक सर्कुलर में कहा गया कि साइकल चलाने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।