श्रीलंका के कुसल परेरा ने जड़ा वनडे विश्व कप 2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक
श्रीलंका के बल्लेबाज़ कुसल परेरा ने गुरुवार को वनडे विश्व कप-2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के आखिरी लीग मैच में 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। टूर्नामेंट में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 25-25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
read more at जनसत्ता


