Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान

short by श्वेता भारती / on Friday, 22 March, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली स्थित उनके घर पर पहुंचे। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय भी केजरीवाल के घर गए थे और कहा था कि उन्हें केजरीवाल के घरवालों से मिलने नहीं दिया गया। केजरीवाल शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए हैं।
read more at The Print