कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की छठी सूची, राजस्थान की 4 सीट हैं शामिल
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने राजस्थान की अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा और कोटा सीट से क्रमश: रामचंद्र चौधरी, सुदर्शन रावत, दामोदर गुर्जर और प्रहलाद गुंजल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने तिरुनलवेली (तमिलनाडु) सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया है।
read more at लेटेस्टली


