पीएम के 'नेता फिल्मों पर अनावश्यक टिप्पणी न करें' बयान पर फिल्म संगठनों ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बीजेपी नेता फिल्मों पर अनावश्यक टिप्पणी न करें' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स असोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने कहा है कि उनका बयान फिल्म इंडस्ट्री का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को इंडस्ट्री के लिए 'सर्टिफिकेट' मानते हैं।


