Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्विटर ने शुरू किया 'वेरिफाइड ऑर्गेनाइज़ेशन' फीचर, भारत में ₹82,300/माह लगेगा शुल्क

short by अनिल कुमार / on Saturday, 1 April, 2023
ट्विटर ने अपने 'वेरिफिकेशन फॉर ऑर्गेनाइज़ेशन' फीचर को दुनियाभर में शुरू कर दिया है जो कंपनियों, संगठनों और सरकारी संस्थानों को उनसे संबंधित अकाउंट को सत्यापित करने में सक्षम बनाएगा। ट्विटर के अनुसार, भारत में वेरिफाइड ऑर्गेनाइज़ेशन का सब्सक्रिप्शन शुल्क ₹82,300/माह होगा और मुख्य अकाउंट्स से जुड़े अन्य अकाउंट्स के वेरिफिकेशन के लिए प्रति अकाउंट ₹4,120/माह अलग से चार्ज लगेगा।