कौन हैं रिधिमा शर्मा जिन्होंने हिमाचल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में किया है टॉप?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा मंगलवार को जारी किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रिधिमा शर्मा ने 699/700 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। हमीरपुर की रहने वालीं रिधिमा नादौन के सरकारी स्कूल की छात्रा हैं। रिधिमा के पिता एक वाहन निर्माता कंपनी में काम करते हैं। बकौल रिधिमा, वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।
read more at News18 हिंदी


