रूट बदले जाने से नाराज़ इंजीनियर ने ट्वीट किया- फ्लाइट हाईजैक हुई; दिल्ली में हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दुबई से जयपुर आ रही एक फ्लाइट में मौजूद एक 29-वर्षीय इंजीनियर को कथित तौर पर 'फ्लाइट हाईजैक हुई' ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी की पहचान मोती सिंह राठौर के रूप में हुई जो फ्लाइट के डायवर्ट होने से नाराज़ था। ट्वीट के बाद विमान को खाली करवाकर इसकी जांच की गई।


