फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक ने आमिर खान के लिए लिखा नोट, कहा- आप महापुरुष हैं
आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर ऐक्टर आमिर खान के साथ एक तस्वीर शेयर कर उनके लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "आपने मुझे मेरे बुरे दिनों में प्रोत्साहित किया...आप सबसे अच्छे हैं, ग्रैंड चेस मास्टर...सबसे उदार निर्माता। सर, आप महान हैं, स्वामी हैं।" बकौल अद्वैत, "आमिर, आप महापुरुष हैं।"


