मुंबई में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से शख्स की मौत, बुझाने में जुटीं दमकल की 16 गाड़ियां
मुंबई में कमाठीपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, दमकल की 16 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और रेस्टोरेंट के पास स्थित एक मॉल व बहुमंज़िला इमारत को खाली कराया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।
read more at News18 हिंदी


