महिला के वोटर आईडी पर छपी मिली बिहार के CM नीतीश की फोटो
मधेपुरा (बिहार) में एक महिला के मतदाता पहचान-पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर छपी मिली है। महिला के पति ने बताया कि ढाई महीने पहले पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वोटर आईडी आया था जिसके लिफाफे पर तो विवरण सही था पर अंदर मुख्यमंत्री की फोटो लगी थी। बकौल शख्स, बीएलओ ने किसी को नहीं बताने को कहा था।
read more at इंडिया टीवी


